उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : 14वीं स्व. दुर्गावती देवी स्मृति कैरम प्रतियोगिता: शिवदयाल यादव बने सीनियर पुरुष वर्ग के विजेता

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। मलदहिया स्थित सिंह निकेतन के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय 14वीं स्व श्रीमती दुर्गावती देवी स्मृति अंतर विद्यालय एवं सीनियर कैरम प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच सम्पन्न हुई। सीनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच को रविवार को पूर्ण हुए और पुरस्कार वितरण किया गया। आज खेले गए फाइनल मैच मे शिवदयाल यादव ने अश्विनी चक्रवाल को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित करके विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। मैचों का संचालन सहायक चीफ रेफरी रमेश वर्मा के नेतृत्व में अंपायर श्री प्रसाद, अभिषेक शर्मा, झुनझुन गुप्ता, अश्वनी मौर्या व प्रियांशु यादव ने किया। मैच समाप्ति के बाद प्रथम चार स्थान पर रहे खिलाड़ियों को ट्राफियां प्रदान की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button