उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशीवासियों को बड़ी सौगात: अब पूरे दिन काशी द्वार (गेट-4बी) से मिलेगा श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने काशीवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। वर्ष 2024 में काशीवासियों के लिए विशेष रूप से निर्धारित किए गए द्वार संख्या 4-बी (काशी द्वार) से अब पूरे दिन प्रवेश की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पहले इस द्वार से केवल प्रातः 4:00 बजे से 5:00 बजे तक तथा सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक ही स्थानीय श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति थी। मंदिर न्यास के नए निर्णय के अनुसार अब प्रातः 4:15 बजे से रात्रि 10:45 बजे तक काशीवासी इस द्वार से श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत मंदिर खुलने के 15 मिनट बाद से लेकर मंदिर बंद होने के 15 मिनट पूर्व तक काशीवासियों को इस विशेष सुविधा का लाभ मिलेगा। हालांकि, यह व्यवस्था विशेष तिथियों, प्रमुख पर्वों एवं त्योहारों पर लागू नहीं होगी।

मंदिर न्यास के इस फैसले से स्थानीय श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अधिक सुविधा और सहज प्रवेश मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button