उत्तर प्रदेशवाराणसी

मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर उठा जनाक्रोश, 2 करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग

जूही मिश्रा

Advertisements

वाराणसी। घमहापुर में 26 अप्रैल 2026 को हुए मनीष सिंह के नृशंस हत्याकांड को लेकर अब विभिन्न सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त वाराणसी को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया। इस पत्र में न केवल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है, बल्कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा और भविष्य को लेकर भी महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। मांग पत्र में कहा गया है कि मृतक मनीष सिंह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, बुजुर्ग दादी, दो छोटी बेटियां और मात्र 6 माह का बेटा शामिल हैं। ऐसे में परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। इसे देखते हुए 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। इसके साथ ही आरोपियों के घरों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिन अपराधियों के मकान अवैध जमीन पर बने हैं, उनकी पैमाइश कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही मृतक की पत्नी को शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने की भी मांग की गई है। कुँवर अवनीश सिंह ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की जाती है। इस मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक और जिलाधिकारी वाराणसी को भी प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button