आजमगढ़उत्तर प्रदेश

Aazamgadh News: चूल्हे के चिंगारी से लगी आग नौ रिहायशी मड़ई जल कर खाक

Advertisements

आजमगढ़ । महराजगंज थाना अंतर्गत रघुनाथपुर व देवारा जदीद नेता नगरी गांव में बुधवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से चार परिवारों की नौ रिहायशी मंड़ईयां जल कर खाक हो गई।
अगलगी की घटना में लगभग 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पहली घटना सुबह 10 बजे रघुनाथपुर गांव में हुई। गांव निवासिनी सुशीला अपनी रिहायशी मंड़ई में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से मंड़ई में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भयावह हो गई और पड़ोस के रहने वाले गोविंद की मंडई को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में सुशीला की दो मंड़ई के साथ पूरी गृहस्थी ही जल कर खाक हो गई। वहीं, गोविंद की सिर्फ एक मंड़ई ही जली है। दूसरी घटना देवारा जदीद नेता का पूरा गांव में हुई। गांव निवासी कमलेश के मंड़ई में अज्ञात कारणों से आग लगी और उसकी तीन मंड़ई जल कर खाक हो गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने संजय की तीन रिहायशी मंड़ई को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button