उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौली

Chandauli News: कंदवा पुलिस द्वारा दो शातिर गोतस्करो के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की गई कार्रवाई

Advertisements

चंदौली । पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में घटित हो रहे ऐसे अपराध जिनमें अपराधियों द्वारा नाजायज गैंग बनाकर अपराध किया जा रहा है। उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान में थाना कंदवा पर गठित टीम द्वारा संगठित अपराधियों एवं गोतस्करो के विरूद्ध की जा रही

अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरुप आदर्श द्वारा थाना क्षेत्र में गोतस्करी करने वाले अपराधियों के लीडर व उसके साथियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 16/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। गिरफतार अभियुक्तगण ,गैंगलीडर , विजय कुमार पुत्र बंशु बिन्द नि0 ग्राम गौराईपुर पो. पिपरिया भभुआ जिला कैमूर, गैंग सदस्य, रविन्द्र कुमार पुत्र सियाराम बिन्द नि. ग्राम गौराईपुर पो0 पिपरिया थाना भभुआ जिला कैमूर (बिहार) उम्र 20 वर्ष । गिरफतार करने वाली पुलिस टीम ,सलिल स्वरुप आदर्श प्रभारी निरीक्षक थाना कन्दवा हे0का0 प्रदीप कुमार , का0 संजय मिश्रा शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button