उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : साइबर ठगी का शिकार हुई युवती , साइबर ठगो के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज

Advertisements

वाराणसी । लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के सोयेपुर निवासी युवती मुस्कान गुप्ता ने साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के अनुसार इंस्टाग्राम पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक पैसे कमाने का लालच दिया गया था। पीड़िता मुस्कान गुप्ता के अनुसार इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे एक मैसेज आया था कि यदि उनकी कंपनी में पैसे लगाऊंगी तो शेयर ट्रेडिंग के जरिए अत्यधिक मुनाफा कमाने को मिलेगा। इसपर मैंने 4 जनवरी को पहले रजिस्ट्रेशन के 2000 रुपए ट्रांसफर कर दिए कंपनी के अकाउंट में। इसके बाद लगातार दो तारीखों में अपनी मम्मी के अकाउंट से 35 हजार और अपने अकाउंट से 74 हजार रुपए बताये गए अकाउंट में UPI से ट्रांसफर कर दिया । दो दिन बाद ही मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया गया। उसके बाद मैंने 17 जनवरी को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बैंक स्टेटमेंट के साथ सभी प्रूफ दिए गए पर वहां से सिर्फ यह पता चल पाया कि साइबर ठग कुछ कोलकाता और कुछ राजस्थान के हैं। हम जानकारी कर रहे हैं। मुस्कान को जब साइबर क्राइम थाने की पुलिस से संतोषजनक जवाब नहीं मिला ओट वो लालपुर थाने पहुंची। उनका आरोप है कि वहां उनकी तहरीर लेकर उन्हें वहां से जाने को कहा गया। इसपर उसने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पात्र दिया जिसके बाद उनके निर्देश पर लालपुर-पांडेयपुर थाने पर 66डी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button