उत्तर प्रदेशमथुरा

Top Update: दुष्कर्म का आरोपी व 25 हजार का इनामिया पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

Advertisements

मथुरा । वृद्धा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोपी व 25 हजार का इनामिया शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा से वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बता दे कि गुरुवार को बृहस्पतिवार रात को उसे महावन थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। अपराधी के हिरासत से भागने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इस संबंध में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है।

जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मनोज के पास से पुलिस को लूट के एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल, एक नाक की नथ, एक तमंचा, तीन कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।महावन थाना क्षेत्र के एक गांव की 65 वर्षीय वृद्धा की पुत्रवधू का प्रसव क्षेत्र के एक अस्पताल में 25 मई को हुआ था। यहां से लौटकर वे अपने घर जा रहीं थीं। रास्ते में उन्होंने पचावर की ओर जा रहे बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने उनको बैठा लिया। बाइक सवार उन्हें सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उनके साथ दुष्कर्म कर डाला। साथ ही जेवरात भी लूट ले गया था। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची वृद्धा ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी थी।

उसके बाद आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनमें एक बाइक पर वृद्ध महिला को युवक बैठाकर ले जाता दिखाई दिया। उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी घेराबंदी गिरफ्तारी के लिए शुरू की थी।29 वर्ष का मनोज 2015 से जरायम के पेशे में है। उसके खिलाफ 2015 में थाना शेरगढ़ में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, अभद्रता का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 2018 में इसी थाने में जानलेवा हमले, मारपीट, अभद्रता का मुकदमा दर्ज हुआ। 2023 में वृंदावन थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button