उत्तर प्रदेशवाराणसी

जबलपुर क्रूज हादसा: मां-बेटे की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा

Aniket pandey

Advertisements

जबलपुर, 01 मई। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम पर हुए भीषण क्रूज हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। इस हादसे से जुड़ी एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार, 30 अप्रैल की रात नर्मदा नदी में बरगी डैम पर सवार एक क्रूज अचानक डूबने लगा। उस समय क्रूज में कुल 39 लोग सवार थे। हादसे के बाद चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अन्य कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद जब नदी से शवों को निकाला गया, तो एक दृश्य ने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक महिला और उसके लगभग तीन वर्षीय मासूम बच्चे का शव एक-दूसरे से लिपटा हुआ मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां ने आखिरी समय तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की और उसे सीने से चिपकाए रखा।

यह दृश्य न सिर्फ हादसे की भयावहता को दर्शाता है, बल्कि मां-बेटे के अटूट संबंध और ममता की गहराई को भी उजागर करता है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है और हर आंख नम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button