उत्तर प्रदेश

Top Update: नौतपा में पड रही प्रचंड गर्मी से लोगो का जीना दुश्वार , अबतक 20 लोगो की मौत

Advertisements

हमीरपुर । बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी और लु का कहर जारी है। पिछले 48 घंटे में ही यहां गर्मी और लू की चपेट में आने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत गई हैं, जबकि तमाम लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को भी यहां अधिकतम पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुमेरपुर क्षेत्र के कुंडौरा गांव निवासी सत्य सूदन 70 वर्ष अपनी भतीजी की ससुराल जालौन के पिपराय गांव गए थे। वापस लौटकर जैसे ही वह घर आए तो उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कुंडौरा गांव की मुलिया वाल्मीकि 65 वर्ष बीते रोज बकरी चराने खेत गई थीं। घर आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई।

जब तक परिजन उसे अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सुमेरपुर कस्बे के गैस एजेंसी मार्ग निवासी रामगोपाल सोनकर 70 वर्ष की लू लगने से मौत हो गई। कुरारा क्षेत्र के कुशौलीरपुरवा गांव निवासी कौशल किशोर यादव 38 वर्ष की लू लगने से मौत हो गई। ये अपने खेत गया था, जहां हीट स्ट्रोक से बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जलाला भटपुरा गांव में भी बब्बू 50 वर्ष की गर्मी और लू से मौत हो गई।हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के रतौली गांव की अंजना 23 वर्ष और भुगैचा गांव निवासी गया प्रसाद 75 वर्ष की हीट स्ट्रोक से मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिंवार क्षेत्र के लदार गांव में फूला 48 वर्ष और सरस्वती 70 वर्ष के अलावा राजा भैया की छह माह की नातिन की लू लगने से मौत हो गई।

इससे पहले बांदा के खप्टिहा गांव निवासी कारीगर छेदीलाल 45 वर्ष की मौदहा कस्बे में वन रेंजर जाहुरुल्ला के फार्म हाउस में हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव की अंशिका 5 वर्ष की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई, जिससे परिजन बदहवाश है। सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक मुहाल में शिवदेवी मिश्रा 70 वर्ष , रामअवतार तिवारी 75 वर्ष और गायत्री वर्मा 65 वर्ष की गर्मी और लू लगने से मौत हो गई है। इसी थाना क्षेत्र केभौंरा गांव में हरीश चन्द्र निषाद का छह दिन का नवजात पुत्र की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। सरीला कस्बे के भगवानदास स्वर्णकार 60 वर्ष गर्मी और लू से बीमार हो गया। जिसे इलाज के लिए उरई मेडिकल कालेज भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। तुरना के कालीचरण 65 वर्ष अपने नाती धर्मेन्द्र के साथ राठ आया था, जो हीट स्ट्रोक से गश खाकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सीएचसी राठ के डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण इसका शरीर अकड़ सा गया है।इस साल नौतपा में पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू ने पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को यहां हमीरपुर में तापमान फिर 46.2 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। न्यूनतम पारा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दैवीय आपदा विभाग के विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय ने बताया कि इस बार गर्मी ने पिछले कुछ दशक के रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button