उत्तर प्रदेशबलिया

Balia News: पिकअप के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत , एक महिला भी घायल

Advertisements

बलिया । सिकंदरपुर थाना अंतर्गत चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक व पिकअप की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाईक के पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । हादसे के दौरान मौके पर आसपास के लोग पहुंच कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया है ।

बता दे की भाटी गांव निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ सूरज उम्र 27 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश शुक्रवार की सुबह अपने भाई चंद्र प्रकाश उर्फ मंटू के साले अभय की पत्नी किरन (निवासी साहूडीह बड़सरी थाना बांसडीह रोड) को बाइक से परीक्षा दिलाने के लिए मर्यादपुर मऊ ले जा रहा था। इसी बीच वह चेतन किशोर गांव स्थित मैनापुर मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में भीषण टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं सूर्य प्रकाश व किरन गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।किरन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रवींद्र पटेल ने पिकअप वाहन व चालक को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों व परिजनों को लगी पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों सहित गांव के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button