उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : प्रजापति हितकारिणी सभा की बैठक में सदस्यता व चुनाव पर चर्चा

Shekhar Pandey

वाराणसी, 3 मई। महमूरगंज स्थित डॉ. रामनयन वर्मा (मुख्य संरक्षक) के आवास पर रविवार शाम 6 बजे प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा, प्रजापति बाग, नईपोखरी की प्रबंध समिति एवं संरक्षक मंडल की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी तीन दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा के साथ साधारण सभा की रूपरेखा तय की गई।

Advertisements

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि अधिकांश सदस्यों ने अब तक सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है तथा कई सदस्यों ने नवीनीकरण भी नहीं कराया है। बैठक में जानकारी दी गई कि संस्था के 5 सदस्यों का निधन हो चुका है, जबकि संस्था विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 6 सदस्यों को निष्कासित किया जा चुका है। वहीं, कई नए लोगों ने सदस्यता शुल्क जमा कर संस्था की सदस्यता ग्रहण की।

संरक्षक मंडल की बैठक में प्रबंध समिति के अनुरोध पर आगामी चुनाव कराने को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सदस्यता सूची के प्रकाशन के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बैठक में संस्था के अध्यक्ष प्रेमशंकर उर्फ कृपाशंकर प्रजापति, महिला उपाध्यक्ष निशा प्रजापति, मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष मदन लाल, मुख्य संरक्षक डॉ. रामनयन वर्मा, संरक्षक विनोद वर्मा, राजेंद्र चक्रवाल, गुलाब प्रसाद, रामदुलार प्रजापति, माया वर्मा, आशीष प्रजापति, पवन प्रजापति, शोभनाथ प्रजापति, सोनी चक्रवाल एवं संजय कुमार प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button