उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: मतगणना स्थल के बाहर भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आपस में में कहासुनी के बाद जमकर चले लात-घूंसे

Advertisements

लखनऊ । रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर जमकर हंगामा हो गया. यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्तों के बीच मारपीट हो गई. सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है इस हंगामें सपा के एक कार्यकर्ता का सिर फट गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में चुनाव के रुझानों को लेकर बहसबाजी शुरू हुई थी.

जो बढ़ते-बढ़ते विवाद में तब्दील हो गई. इसी वजह से लड़ाई हुई और हाथापाई होने लगी. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे. इसी वजह से भीड़ के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया । मारपीट में सपा कार्यकर्ता का सिर फूट गया. जिससे सपा कार्यकर्ता में रोष व्याप्त है। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button