उत्तर प्रदेशवाराणसी

बालाजी पैलेस में शिव-शक्ति आराधना का संगम, 11 विद्वान ब्राह्मणों ने संपन्न कराया श्री शतचंडी पाठ

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस परिसर मे रविवार को श्री शतचंडी पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। संस्था के ट्रस्टी संजय सिद्धार्थ लोहिया सपत्नीक शतचंडी पाठ एवं पुजन मे शामिल हुए। इस अवसर पर संजय लोहिया ने बताया कि राष्ट्र की उन्नति तथा विश्व मानव कल्याण के लिए एक ओर परिसर में सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा पंडित श्रीकांत शर्मा बाल व्यास महाराज के मुखारविंद से हो रहा है तो वही दुसरी ओर परिसर मे मां आदिशक्ति की शतचंडी पाठ विद्वान 11 ब्राह्मणों द्वारा संपन्न हुआ है, मेरा सौभाग्य है कि शिव और शक्ति की आराधना आज काशी में मेरे परिसर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है की सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार मेरे सहयोग से होता रहे। बालाजी पैलेस मे ही शिवा सेवा संस्थान द्वारा 251 वैदिक ब्राह्मण द्वारा मूल पाठ, कथा तक चलता रहेगा। आखिरी दिन भव्य रुद्राभिषेक एवं श्रद्धालु जनों में प्रसाद वितरण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button