उत्तर प्रदेशमथुरा

UP News : लखनऊ विजलेंस टिम ने महिला पीसीएस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Advertisements

मथुरा। लखनऊ से आई विजलेंस की टीम ने 70 हजार रिश्वत लेते हुए डीपीआरओ और पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी को उनके घर पर रंगेहाथ गिरफ्तार किया । पीसीएस अधिकारी के खिलाफ एक प्रधान ने विजलेंस में शिकायत की थी । कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय को पूरी तरह घेर लिया। टीम द्वारा कार्यालय में रखे दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद यहां से कुछ फाइलें भी जब्त की गईं। बताया जाता हैं कि किरण चौधरी के इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर टीम पहुंची थी। यहां शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें 70 हजार रुपये की रिश्वत दी गई। जैसे ही महिला अधिकारी ने ये रकम ली, तभी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दूसरी टीम राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंची। यहां शिकायतकर्ता भी साथ में थे। टीम ने यहां से कुछ फाइलें जब्त कीं, जिन्हें अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने पीसीएस अधिकारी महिला को अपने साथ लखनऊ ले गई है। इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button