छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

Top News : दुर्ग पुलिस ने हवाला कारोबार करने के आरोप में तीन लोगो को किया गिरफतार , 80 लाख नगद नोट गिनने की मशीन बरामद

Advertisements

छत्तीसगढ़ । दुर्ग जिले की पुलिस ने रायपुर से हवाला कारोबार करने के आरोप में तीन लोगों को 80 लाख रूपए और नोट गिनने की मशीन के साथ गिरफ्तार किया है इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों आरोपी कथित तौर पर उस गिरोह का हिस्सा हैं जो ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग एप्लिकेशन के माध्यम से जुटाए गए पैसों को अन्य जगहों पर भेजते हैं। जिले के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने रायपुर के शंकर नगर इलाके से शक्ति सिंह जटेजा 26 वर्ष जयेंद्र सिंह जटेजा 21वर्ष और आकाश कुमार दवे 31 को गिरफ्तार किया है। तीनों गुजरात के पाटण जिले के निवासी हैं। पिछले सप्ताह दुर्ग के भिलाई इलाके में एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप पैनल ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद हवाला कारोबारियों की गिरफ्तारी में मदद मिली। उन्होंने बताया कि 28 जून को रूआबांधा (भिलाई) निवासी विनय कुमार यादव को सुपेला इलाके से उस समय पकड़ा गया, जब वह अपनी कार से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा ऐप के जरिए सट्टेबाजी में लिप्त था।पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यादव से पूछताछ की गई तब उसने पुलिस को बताया कि उसने सट्टे से जुटाए गए पैसों को हवाला (पैसे भेजने का अवैध चैनल) के माध्यम से कुछ लोगों को भेजा था। शुक्ला के अनुसार उसने रायपुर के शंकर नगर इलाके में स्थित उस कार्यालय के बारे में भी बताया, जहां हवाला का कारोबार चल रहा था। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने रायपुर स्थित कार्यालय पर छापा मार कर तीनों को पकड़ लिया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे ऑनलाइन सट्टे से जुटाए गए पैसों का उस कार्यालय से हवाला के जरिए लेन—देन कर रहे थे। कार्यालय का संचालन अहमदाबाद के दिनेश भाई व्यास के द्वारा किया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button