उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : काशीराज डॉ. विभूति नारायण सिंह की 99वीं जयंती पर विशिष्ट विभूतियों का हुआ सम्मान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। काशी में शिव स्वरूप काशीराज स्व डॉ विभूति नारायण सिंह की 99वीं जयंती बुधवार को विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम एवं सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के योग साधना केन्द्र में संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि समाज में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 11 विशिष्ट विभूतियों में रजत पाठक, पांडुरंग पुराणिक, डॉ पूजा दीक्षित, प्रो ओम प्रकाश शर्मा, डॉ विजयलक्ष्मी सिंह, स्वामी मुक्तानंद पुरी, श्रीमती कोमल सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, शिखा श्रीवास्तव, रवि शंकर शर्मा, श्रीमती राधा सिंह को काशीराज डॉक्टर विभूति नारायण सिंह अलंकरण से सम्मानित किया गया।

इन सभी को मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ चंद्रशेखर सिंह, विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम की अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ चंद्रशेखर सिंह, विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम की अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्णप्रिया, महाराजकुमारी विष्णुप्रिया, महाराजकुमारी हरप्रिया, वरदा वसुप्रिया, कुंवर ईशान, कुंवर श्रीवल्लभ नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

अतिथियों का स्वागत मनोज गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि एवं महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों विनायक यादव (प्रथम), रुद्रांश श्रीवास्तव (द्वितीय), दृष्टि चौबे (तृतीय) सहित विशेष पुरस्कार प्राप्त दक्ष शर्मा व निवान द्विवेदी को अंगवस्त्रम, ट्राफी व सर्टिफ़िकेट प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नागेन्द्र वाजपेयी, डॉ कैलाश सिंह विकास, डॉ पवन शास्त्री, चंद्रशेखर अग्रवाल, मिलन श्रीवास्तव, दीपेश चौधरी, विकास शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button