स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेधावी विद्याथिर्यों का होगा अभिनंदन

Ashutosh pandey
वाराणसी। काशी पत्रकार संघ द्वारा संचालित वाराणसी प्रेस क्लब ने आगामी 15 अगस्त
(स्वतंत्रता दिवस) पर वाराणसी प्रेस क्लब के सदस्यों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राएं ही इसके लिए पात्र होंगे। इनमें सीबीएसई/आईसीएससी बोर्ड के छात्र/छात्राओं जिन्होंने 75 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा यूपी बोर्ड की परीक्षा में 65 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किया हो ऐसे मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जिन साथी सदस्यों के पुत्र या पुत्री जिन्होंने इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा उपरोक्त फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, वे अब 5 अगस्त, 2026 की शाम पांच बजे तक संघ कार्यालय में राजीव चौरसिया से सम्पर्क कर अपने अंक पत्र की छायाप्रति/अपनी नवीनतम फोटो/आधार कार्ड की छाया प्रति जमा कर दे , यह जानकारी वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह ने दी है।







