उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : लंका पुलिस टीम ने तीन महिला शराब तस्करों को किया गिरफ्तार , हिंदी ,अंग्रेजी शराब बरामद

Advertisements

वाराणसी । लंका पुलिस टीम ने अशोकपुरम कॉलोनी (डाफी) से तीन महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है । पुलिस ने महिला के कब्जे से देशी और अंग्रेज़ी शराब की खेप बरामद किया है । गिरफ्तारी
का खुलासा करते हुए वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है । महिलाओं के कब्जे से विभिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी व देशी शराब की 275 लीटर की खेप पकड़ाई है इस संबंध में लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गस्त के दौरान सुचना मिली कि तीन महिलाएं अशोक पुरम कालोनी के पास ओवर ब्रिज पर आने-जाने वाले राहगीरों को शराब बेंच रही हैं. सूचना मिलते ही थाना स्थानीय से महिला पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी व देशी शराब की खेप बरामद हुई । पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि वह बिहार जाने वाले रास्ते पर यात्रियों से ऊँचे दामों पर शराब बेच देती है. उन्हें मन मुताबिक दाम मिल जाता है और मिलने वाले मुनाफे से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं । पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से 8800 रूपये भी बरामद किया है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकान्त मिश्र, चौकी प्रभारी रमना धर्मेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल आशीष चौबे, नीरज राय, महिला कांस्टेबल रूपम पाण्डेय और दीपिका शामिल रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button