उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : गजेपुर गांव में मेधावी छात्राओं नैंसी और सनाया का सम्मान, जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणासी। सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के गजेपुर गांव में रविवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गजेपुर गांव रहने वाली छात्रा नैंसी पटेल ने वाराणासी जिले में हाईस्कूल में 96.17 अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त कर तथा 12 वीं में सनाया पटेल में 86% प्राप्त कर माता- पिता एवं गांव का मान-सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी एवं सपा नेता आनंद यादव ने उक्त छात्राओं को उत्साह वर्धन करते हुए पंखा एवं साल भेंटकर सम्मानित किया तथा ठंड को देखते हुए स्थानीय सैकड़ो असहाय, गरीब महिलाओं मे कंबल वितरण किया।

इस अवसर पर युवा सपा नेता आनन्द यादव ने कहा कि छात्रा नैंसी पटेल एवं सनाया पटेल ने जिला, गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी तरह से इस सत्र में भी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का काम समय-समय पर किया जाएगा। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, हरिवंश राम, वृजेश कुमार, भईया लाल भगत, जीत नारायण राम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button