उत्तर प्रदेशक्राइमवाराणसी

अवसादग्रस्त स्थिति में अखिलेश ने फांसी लगाकर दे दी जान , घर में मचा कोहराम

वाराणसी । चौबेपुर थाना अंतर्गत बराई गांव में एक दुकानदार ने पेड़ के सहारे फंदे से लटककर आत्म हत्या करली शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकते उसका शव देखा तो सन्न रह गए। लोगों ने घटना की सूचना चौबेपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के घरवालों से पूछताछ कर बताया कि मृतक युवक कर्ज के कारण काफी दिनों से परेशान था और अवसादग्रस्त रहता था। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। बताते है की बराई गांव में अखिलेश सरोज उम्र 35 वर्ष मृतक युवक का परचून की दुकान है। इस संबंध में मृतक अखिलेश की पत्नी सिंधु ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे के बाद पति घर से निकला था। अखिलेश देर रात तक घर वापस नहीं आया तो आसपास पता किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में छोटा अखिलेश एक पुत्र और पुत्री का पिता था। ग्रामीणों का कहना है कि जहां अखिलेश ने फंदा लगाया वहां जुआ खेला जाता है। उधर, चौबेपुर थानाध्यक्ष विद्याशंकर शुक्ला ने बताया कि अखिलेश बैंक से लोन लेकर परचून की दुकान खोला था। दो ऑटो भी लिया था। कर्ज में होने के कारण वह अवसादग्रस्त था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button