उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: मंडलायुक्त ने हरिश्चंद्र घाट पर हो रहे पुनर्विकास के कार्यों का किया निरीक्षण , दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Advertisements

वाराणसी । मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने हरिश्चंद्र घाट पर हो रहे पुनर्विकास के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्य की प्रगति में तेजी लाने के लिए दिन के समय ट्रांजिट मिक्सर वाहन और अन्य निर्माण वाहन पास की अनुमति शीघ्र जारी की जाएगी । उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यहाँ मौजूद सभी पेड़ो को संरक्षित किया जाना चाहिए पूरे परिसर को हरियाली स्वरूप देने हेतु जहां भी संभव हो वहा अतिरिक्त पौधरोपण करने हेतु भी निर्देशित किया । इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित मॉडल में कुछ परिवर्तनों को प्राथमिकता दी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इससे काशी की जनता को सहूलियत होगी।

उन्होंने गतिमान कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने को भी निर्देशित किया। इस प्रोजेक्ट का निर्माण जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन (जिंदल ग्रुप) द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी कार्यदायी संस्था ब्रिजटेक इन्फ्राविजन है। मंडलायुक्त के अनुसार, आने वाले आगंतुकों के लिए परिसर के निर्माण के बाद 22 फीट का पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। सभी ट्रांसफार्मर को भवन के प्रथम तल स्तर पर सड़क किनारे शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीवर पंपिंग स्टेशन डीजी, डीजी पैनल और पैनल रूम को पहले निर्धारित टॉयलेट एरिया के पास शिफ्ट किया जाएगा ।

और टॉयलेट को पूर्व निर्धारित एसटीपी पंप पैनल रूम के पास शिफ्ट किया जाएगा। सीवर पंपिंग स्टेशन पैनल और डीजी रूम के लिए सड़क के किनारे से प्रवेश प्रदान किया जाए, ताकि सभी कार्य बाहर की तरफ से ही संचालित किए जा सकें। पहली मंजिल के स्तर पर बाहरी तरफ (सड़क के किनारे) पैरापेट दीवार का निर्माण किया जाएगा जिसके पीछे ट्रांसफार्मर छत पर रखे जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या, कार्यदायी संस्था के अंबरीश मिश्रा, योगेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button