अयोध्याउत्तर प्रदेश

UP Update : लूट के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Advertisements

अयोध्या । पूराकलंदर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन के तहत कछौली गांव के समीप हुए लूट के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जाता हैं की हैदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर एक युवक से बाइक लूट ली थी। पीड़ित ने हैदरगंज थाने में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था ।पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि लूट की बाइक भी बरामद हुई है। मामले की जांच और पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button