महाराष्ट्रराष्ट्रीय

अजब प्रेम की गजब कहानी जैसे ही पत्नी की मौत हुए उसके थोड़ी ही देर बाद पति की भी मौत

Advertisements

औरंगाबाद । जीवन के हर रिश्ते से ज्यादा मजबूत होता है पति पत्नी का यह रिश्ता जन्म-जन्मांतर का होता है। इसमें साथ जीने-मरने की कसम खाई जाती है। कुछ ऐसे ही अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां बारूण प्रखंड के कंचनपुर गांव में जैसे ही पत्नी की मौत हुई, उसके थोड़ी देर बाद पति की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पहले पूर्व मुखिया उर्मिला देवी की मौत हुईं। उनकी उम्र 50 वर्ष थी। उर्मिला देवी की मौत की खबर उनके पति सुनील कुमार यादव को पता चली तो वो सदमा सहन नहीं कर सके। थोड़ी देर के बाद सुनील कुमार यादव ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। उर्मिला देवी दो बार कंचनपुर पंचायत की मुखिया रहीं। वहीं इनके पति सुनील कुमार एक बार मुखिया के पद पर रहे थे। कुछ घंटे के अंतर पर हुई दोनों की मौत से गांव में चर्चाएं है। दोनों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ दोनों की घर से अर्थी उठी और फिर दोनों की चिताओं को एक साथ अग्नि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button