उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के नेतृत्व में कमिश्नरेट वाराणसी में आयोजित हुआ आतंकवाद-रोधी संयुक्त मॉक अभ्यास

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के नेतृत्व तथा स्थानीय पुलिस, प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से शुक्रवार 30अक्टूबर को आतंकवाद-रोधी संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रतिभाग कर फोर्स को ब्रीफ किया और तत्परता से कार्रवाई के निर्देश दिए। माँक अभ्यास के अंतर्गत पाँच प्रमुख स्थलों चौधरी चरण सिंह बस स्टैण्ड, बनारस स्टेशन, वाराणसी जंक्शन, संकट मोचन मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर – पर आतंकियों द्वारा पब्लिक फायरिंग, बम धमाके एवं बंधक बनाए जाने जैसी परिस्थितियों का अभ्यास किया गया।

सभी घटनाओं पर सुरक्षा बलों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। सूचनाओं के मिलते ही जनपद के सभी बार्डर सील किए गए, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर फोर्स को तैनात किया गया तथा घायलों को बीएचयू अस्पताल भेजा गया। इस संयुक्त ड्रिल ने आपात स्थितियों में एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं सामरिक क्षमता की प्रभावशीलता को परखा और नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को और मजबूत किया।उक्त अभ्यास कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल कल दिनांक 04.10.2025 को समय प्रातः 07.30 बजे रविदास घाट पर की जायेगी, जिसमें डी.जी. NSG एवं पुलिस आयुक्त वाराणसी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button