उत्तर प्रदेशसोनभद्र

UP Update : ट्रक के चपेट में आने से आटो सवार पांच लोगो की मौत , छह लोग हुए घायल

Advertisements

सोनभद्र । विंढमगंज थाना अंतर्गत एन एच गढ़वा मुंडीसेमर के बीच गुरुवार की रात ट्रक के चपेट में आने से ऑटो सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के पुत्र बिमलेश कुमार कनौजिया 42 वर्ष, झारखण्ड के रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण 30 वर्ष, रमाशंकर भुइयां के पुत्र बिकेश 20 वर्ष, विनोद भुइयां के पुत्र राजा कुमार 21 वर्ष एवं रामवृक्ष भुइयां के पुत्र राजकुमार 53 वर्ष शामिल हैं।

वहीं, घायलों में रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के राम प्रसाद राम के पुत्र मिथिलेश, विढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के रामचन्द्र भुइयां के पुत्र छोटूलाल, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के महावीर भुइयां के पुत्र उमेश, रामप्रसाद भुइयां के पुत्र राकेश, रहमुदिन अंसारी के पुत्र मेराज एवं रामचंद्र भुइयां के पुत्र संजय शामिल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल गढवा झारखंड में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button