उत्तर प्रदेशचंदौली

वार्ड नंबर 9 में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Nispaksh kashi

Advertisements

चंदौली,चकिया। नगर के वार्ड नंबर 9 स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनीता शर्मा ने किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 6 की सभासद ज्योति गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद की अध्यक्ष प्रमिला शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेवी आरती जायसवाल ने भी सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीज महोत्सव में आरती, संजू, दूजा, मीरा, प्रीति, विनीता, सोनाली, ममता, अनीता, सविता, सीमा और अंजलि सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने आपसी मेल-जोल और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button