उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : सैयदराजा पुलिस ने पैदल गोवंशो को ले जाते समय तीन गोवंश को बरामद करते हुए दो शातिर गौतस्करों को गिरफ्तार किया

Advertisements

चंदौली, निष्पक्ष काशी । सैयदराजा पुलिस टिम ने धरौली माइनर नहर के पास से पैदल गोवंशो को वध हेतु ले जाते समय तीन गोवंश को बरामद करते हुए दो शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार कर सफलता हासिल किया है। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद के रास्ते गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 14.मई को मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी धरौली उ.नि. संतोष कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान धरौली माईनर नहर ग्राम धरौली के पास से दो शातिर गोतस्कर को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से तीन गोवंश गाय को बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त,कुड्डूस पुत्र कासिम उम्र 28 वर्ष, ग्रा0 केरायगांव थाना शहाबगंज चन्द्रिका पुत्र बाढ़ू उम्र 40 वर्ष ग्राम बेदहा (टीरो) थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल है । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय-थाना सैयदराजा उ0नि0 संतोष कुमार चौकी प्रभारी धरौली का0 राजीव कुमार का0 अनिल कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button