उत्तर प्रदेशवाराणसी

दुकानों में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चोरी का सामान और 5,330 रुपये नकद बरामद

वाराणसी। मण्डुवाडीह थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाजार स्थित गुमटी मार्केट की कई दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के गिफ्ट आइटम, क्रीम, 10 लोवर, 8 पैकेट बैलून और 5,330 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन चक्रव्यूह में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 15 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे बीएलडब्ल्यू परिसर स्थित नाथू गेट के पास से आशीष पटेल उर्फ बल्लू (26) पुत्र विनोद कुमार, निवासी जलालीपट्टी, मण्डुवाडीह को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिन में बाजार में घूमकर दुकानों की रेकी करता था और रात में अंधेरे व सुनसान स्थान का फायदा उठाकर गुमटियों को निशाना बनाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गुमटी मार्केट की कई दुकानों के टीन शेड उखाड़कर सामान व नकदी चोरी की थी। चोरी का सामान राहगीरों को बेचने के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।

मामले में वादी की तहरीर पर मण्डुवाडीह थाने में मुकदमा संख्या 323/2026 धारा 305ए, 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह कर रहे हैं। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश गुप्ता तथा कांस्टेबल सूर्यभान सिंह, अभ्युदन सिंह, अविनाश यादव और अभिषेक कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button