उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : रामनवमी पर श्रीराम कथा शोभायात्रा का आयोजन, सांसद मनोज तिवारी होंगे मुख्य अतिथि

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। रामनवमी के पावन अवसर पर दिनांक 6 अपैल, दिन रविवार को सांयकाल 5 बजे श्रीराम कथा शोभायात्रा का शुभारंभ प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र महंत संकटमोचन मंदिर द्वारा होगा, जो तुलसी घाट से निकल कर भैसासुर घाट पर समापन होगा। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि मनोज तिवारी सांसद दिल्ली होंगे। उक्त जानकारी शोभायात्रा पदाधिकारियों ने होटल सूर्या में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 में जब रामायण की धारावाहिक के रूप में लोकप्रियता से पूरा भारत राममय हो गया था। उसी समय से भारत विकास परिषद के नेतृत्व में श्रीराम मंदाकिनी शोभायात्रा गंगा की लहरों पर बजडे पर राम दरबार की झांकी सजाकर निकाली गई,जो तुलसी घाट से प्रारंभ होकर प्रहलाद घाट तक पहुंचने तक सभी घाटों पर लाखों की संख्या में काशी की जनता ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ महादेव के आराध्य का स्वागत व अभिनन्दन किया। उसी समय से निरंतर रामनवमी के पावन पर्व पर श्रीराम कथा मंदाकिनी शोभायात्रा का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष करीब बीस से अधिक झांकियां एवं डमरू दल को भी शामिल किया गया है। बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे। समिति द्वारा केवल बंधुओं को केशरीयां साफा बांधकर तथा कार्यक्रम में शामिल बच्चों को मेडल प्रदान कर और विशिष्ट जनों को एवं तीन श्रेष्ठ झांकी को भी पूरस्कृत व सम्मानित किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में मुख्य से डॉ राहुल सिंह, अभय सिंह, ज्ञानेश्वर जायसवाल, नवीन श्रीवास्रव, अजीत मेहरोत्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button