Varanasi : चौबेपुर पुलिस टिम ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । चौबेपुर पुलिस टिम ने अवैध शस्त्र रखने के मामले में अभियुक्त सुरेन्द्र राजभर को सूबेदार महाविद्यालय के पास से
गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के द्वारा चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुरेन्द्र राजभर पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी ग्राम चुकहा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज 25.मई को समय सूबेदार महाविद्यालय के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 0.315 बोर व एक अवैध जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद किया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर चौबेपुर थाने में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा उ0नि0 दुर्गेश मिश्रा उ0नि0 राजेन्द्र यादव हे0का0 रामसिंह
हे0का0 कृष्णमेनन सिंह का0 संदीप कुमार शामिल रहे ।



