Varanasi : नवनियुक्त डीसीपी नीतू कादयान से व्यापार मंडलों की शिष्टाचार भेंट, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

Shekhar Pandey
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन की नवनियुक्त डीसीपी नीतू कादयान से क्षेत्रीय व्यापार मंडलों का एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल शनिवार को बाबतपुर स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंटकर बधाई दी तथा होने वाले व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, विक्की गोंड एवं मंगारी व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, महिला अध्यक्ष अनिता सिंह, विरेंद्र सिंह ने डीसीपी कादयान को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय बाजारों के व्यापारीयों की सुरक्षा, यातायात आदि समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। डीसीपी नीतू कादयान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी व्यापार मंडलों के साथ संवाद के लिए एक संयुक्त बैठक कार्यालय पर आयोजित की जाएगी और साथ ही थाना स्तर पर भी प्रत्येक माह नियमित बैठक कर व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था दोनों सुदृढ़ रह सके। डीसीपी संग वार्ता तथा मिले आश्वासन के बाद समस्त व्यापारियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी सामाधान भविष्य में हो सकेगा।













