उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: ट्रक के टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत ,एक घायल

Advertisements

चंदौली । अलीनगर थाना अंतर्गत गोधना झक्का की मड़ई के समीप शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर भूसी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर के खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दे की बिहार के भभुआ जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा निवासी ट्रैक्टर चालक मंटू 35 वर्ष ट्रैक्टर ट्रॉली पर भूसी लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी बीच गोधना झक्का की मड़ई के समीप वह पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर डिवाइडर पर जबकि ट्रॉली नेशनल हाईवे पर पलट गई। परिणाम स्वरूप
ट्रैक्टर के खलासी कमलेश 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक ट्रैक्टर ट्राली में धक्का मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button