उत्तर प्रदेशवाराणसी

संस्कृत शिक्षकों और बटुकों ने विधायक नीलकंठ तिवारी को दी जन्मदिन की बधाई

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का 55वां जन्मदिन शास्त्रार्थ महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के बटुक विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों का पाठ कर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बटुकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कार्यक्रम संयोजक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि विधायक नीलकंठ तिवारी संस्कृत भाषा और संस्कृत विद्यार्थियों के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं। उनके प्रयासों से संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति मिल रही है। इसके साथ ही संस्कृत महाविद्यालयों में विधायक निधि से सोलर पैनल लगवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विधायक के प्रयासों से शहर की कई संस्कृत पाठशालाओं के विद्यार्थियों को निःशुल्क भोजन की सुविधा भी मिल रही है। इस अवसर पर डॉ. गणेश दत्त शास्त्री, आचार्य विकास दीक्षित, जगदीश तिवारी, बृजेश शुक्ल सहित बड़ी संख्या में बटुक विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button