जगन्नाथ रथयात्रा मेले में 121 किलो प्रसाद का वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भोग

Shekhar pandey
वाराणसी। इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के तत्वाधान में शनिवार रथयात्रा स्थित अमलतास अपार्टमेंट परिसर मे भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन हेतु आए हजारो श्रद्धालुओं में कैंप के माध्यम से घुंघरी, हलुवा का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट जूही कोठारी एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष परिमल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि काशी की प्रसिद्ध तीन दिवसीय भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मेले में आए हजारों श्रद्धालु के बीच क्लब सदस्यों द्वारा 121 किलो प्रसाद भगवान को भोग लगाकर भक्तों में वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इनर व्हील क्लब की सचिव प्रीति अग्रवाल, रचना अग्रवाल, शीतल सिंह, आईएसओ रूचि अग्रवाल, जयमाला अग्रवाल, अनीता शाह, हीमा रस्तोगी, अनीता गिनोडिया, नूतन अग्रवाल रोशनी अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, डॉ प्रिया, सौम्या अग्रवाल एवं रोटेरियन राजीव अग्रवाल, रोटेरियन संतोष जारिया समेत दोनो क्लब की बड़ी संख्या में सदस्यगण शामिल थे।







