उत्तर प्रदेशवाराणसी

समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिसेज एशिया सचदेवा को मिला ‘काशी नवरत्न’ सम्मान

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। काशी की सुप्रसिद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संस्था गुरु कृपा फाऊंडेशन के तत्वावधान में प्रहलाद घाट स्थित बाल विश्वविद्यालय में समाजिक एवं मॉडलिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाजसेविका एवं मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को मुख्य अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला, विशिष्ठ अतिथि ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मिश्र के कर-कमलों द्वारा सम्मान पत्र, अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रतिष्ठित “काशी नवरत्न” अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मिसेज सचदेवा लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा जागरूकता तथा जरूरतमंद लोगों की मदद द्वारा समाज की सेवा का कार्य कर रही हैं। उनका सामाजिक योगदान लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने समाज सेवा, संवेदनशीलता और मानवता की भावनाओं को सशक्त करने का कार्य किया है। संस्था ने उनके समर्पण, सेवा-भाव, जनकल्याण के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया है। मैसेज एशिया सचदेवा ने मुख्य अतिथि एवं संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह “काशी नवरत्न” अलंकरण सम्मान मेरे लिए केवल एक सम्मान नहीं बल्कि समाज के प्रति मेरे जिम्मेदारियां को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। मेरे द्वारा आगे भी जरूरतमंदों की सहायता, जनकल्याण के कार्य निरंतर समाज सेवा के कार्य चलते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button