उत्तर प्रदेशवाराणसी

चेतगंज पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर विवाद के दौरान वह वादिनी के परिजनों से विवाद कर रहा था और समझाने के बावजूद फौजदारी पर आमादा हो गया।

पुलिस के मुताबिक, वादिनी की शिकायत पर आरोपी इरशाद अंसारी (29) निवासी लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी के खिलाफ अश्लील हरकत करने, विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना चेतगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मुकदमे को लेकर 21 जुलाई 2026 को आरोपी डीसीएम तिराहा, चेतगंज के पास वादिनी के परिजनों से विवाद कर रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और फौजदारी पर आमादा हो गया। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते आरोपी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त: इरशाद अंसारी पुत्र नियाज अंसारी, निवासी लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी, उम्र करीब 29 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान: डीसीएम तिराहा, थाना चेतगंज
गिरफ्तारी की तिथि: 21 जुलाई 2026

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अंकिता कुमारी, कांस्टेबल रितिक राज और कांस्टेबल दीपक कुमार चौधरी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button