उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News : चंदौली पुलिस ने वाहनो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान, VIP कल्चर को खत्म करने में जुटा प्रशासन

Advertisements

चन्दौली । श्री पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, डॉ0 ओम प्रकाश सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा अपराध एवम् अपराधियों पर कार्रवाई करने के दिये गये निर्देश व डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान व निर्देशानुसार यातायात पुलिस व जनपदीय पुलिस ने वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। अभियान मे ज्यादातर चार पहिया वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस लग्जरी गाड़ियों पर लगे हूटर,सायरन,काली फिल्म को हटाने के अलावा जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही है और यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर रही है। उपरोक्त निर्देशन के क्रम में आज जनपद में व्यापक अभियान चला-अपर पुलिस अधिक्षक श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अलीनगर व थाना मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चकिया तिराहा पर चार पहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कुल 88 चार पहिया वाहनों को रोकवाया गया। जिसमें 13 वाहनों में काली फिल्म लगी मिली। वाहनों के शीशें पर लगे काली फिल्म को थाना अलीनगर पुलिस ने मौके पर ही उतार दिया। तथा 05 वाहनो पर दोष पूर्ण नम्बर प्लेट मिले, 25 वाहनों से प्रेसर हार्न व 01 वाहन से हुटर उतरवाया गया व विरूद्ध चालान किया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रघुराज के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चहनीया चौराहा पर चार पहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कुल 35 चार पहिया वाहनों को रोकवाया गया। जिसमें 08 वाहनों में काली फिल्म लगी मिली। वाहनों के शीशें पर लगे काली फिल्म को थाना बलुआ पुलिस ने मौके पर ही उतार दिया। तथा 06 वाहनो पर दोष पूर्ण नम्बर प्लेट मिले जिनके विरूद्ध चालान किया गया। अपर पुलिस अधिक्षक श्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा चेकिंग के दौरान वाहनों में लगे स्टीकर, बैनर,हूटर,सायरन, को उतरवाया जा रहा । साथ ही सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा अगर वाहन में स्टीकर, हूटर,सायरन,काली फिल्म आदि लगी मिली। तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट लगा कर वाहन का संचालन करने की अपील की गई। डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने जनपद वासियों को विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया है कि शासन के निर्देशानुसार निजी वाहनों पर हूटर/सायरन/लाल नीली बत्ती/पद सूचक/ब्लैक फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। जो लोग भी अपनें निजी वाहनों पर पद सूचक जैसे-पुलिस,उत्तर प्रदेश सरकार,भारत सरकार आदि और ब्लैक फिल्म,हूटर,सायरन,लाल नीली बत्ती आदि लगाये हैं,जो अधिकृत नहीं है। वे लोग उसे स्वत:हटा लें अन्यथा चेकिंग के दौरान पाये जाने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button