लालपुर–पाण्डेयपुर थाने के नए भवन का पुलिस आयुक्त ने किया उद्घाटन

Shekhar Pandey
वाराणसी। दिनांक 02 दिसंबर 2025 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने लालपुर–पाण्डेयपुर थाने के नव-निर्मित भवन का विधि-विधानपूर्वक फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तृत निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं।
उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्रीमती नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन श्री वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन श्री ईशान सोनी समेत अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



