उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ धाम में हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया गणेश उत्सव

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान पूर्वक श्रद्धालुओं, काशीवासियों, अन्य न्यास अधिकारियों एवम कार्मिकों की उपस्थिति में भगवान शिव व् माता देवी पार्वती के प्रिय सनातन परंपरा में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के उत्सव गणेश चतुर्थी का पूजन संपन्न हुआ। शिवपुराण के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति गणेश जी की अवतरण-तिथि होती है। सनातन शास्त्रों के अनुसार इसी दिन रिद्धि सिद्धि के दाता, विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का अवतरण हुआ था। गणेश जी को समस्त देवताओ में प्रथम पूज्य देव कहा गया है। श्री गणेश जी सुख समृद्धि दाता भी है। इनकी कृपा से परिवार पर आने वाले संकट और विध्न दूर हो जाते हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समस्त सनातन श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण होने की मंगलकामनाएं प्रेषित करता है। आज के मंगल कार्यक्रम का अनुष्ठान मंदिर प्रशासन के अधिकारियों/कार्मिकों सहायक अर्चक एवं शास्त्री गण के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button