दिल्ली

New Delhi: दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने मुकाबले को किया अपने नाम

Advertisements

नई दिल्ली । चौथे दिन दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली है। इससे पहले भारत ने आखिरी बार टेस्ट में 150+ का टारगेट सफल चेज 2021 के गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। हालांकि दोनों जीत की कोई तुलना नहीं है लेकिन भारत की उस ऐतिहासिक जीत और रांची में मिली जीत में काफी समानताए हैं।गाबा में मिली जीत में विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं थे। बेटी की जन्म की वजह से विराट ने छुट्टी ले रखी थी। इस बार विराट के बेटे का जन्म हुआ है इसलिए वो छुट्टी पर थे। इन दोनों ही जीत में भारतीय टीम की कप्तानी मुंबई का खिलाड़ी कर रहा था। उस समय अजिंक्य रहाणे कप्तान थे तो अभी रोहित शर्मा हैं। दोनों घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं।तब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारत के लिए विनिंग शॉट खेला था। इस बार ध्रुव जुरेल ने वह काम किया। गिल का बल्ला उस मैच में भी बोला था। तब सलामी बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने 91 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में भी गिल ने अर्धशतक लगाया। इस मैच में 124 गेंद पर गिल ने दो छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली।इस मैच में शुभमन गिल और रजत पाटीदार ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। दोनों ने 72 रन जोड़े। उस मैच में भी छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई थी। तब क्रीज पर ऋषभ पंत के साथ वॉशिंगटन सुंदर थे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button