उत्तर प्रदेशवाराणसी

अन्नदान फाउंडेशन वाराणसी द्वारा नवरात्रि पर कन्या पूजन व अन्नदान कार्यक्रम आयोजित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। नवरात्रि के पावन पर्व पर अन्नदान फाउंडेशन वाराणसी एवं ट्राय टू फाइट फाउंडेशन द्वारा सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर में कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन में 55 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन, फल तथा अध्ययन सामग्री वितरित की गई तथा 21 बालिकाओं का पारंपरिक विधि-विधान से कन्या पूजन कर भोग एवं उपहार देकर मां स्वरूपा कन्या से आशीर्वाद लिया गया। अन्नदान फाउंडेशन के संस्थापक आयुष कुशवाहा ने कहा कि हमारा विश्वास है कि भूखे बच्चे को भोजन कराना किसी भी पूजा से बढ़कर है। चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथी पर बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ही हमारे लिए सबसे बड़ा प्रसाद है। इस दौरान फाउंडेशन के प्रमुख कार्यक्रम सक्षम बेटी का शुभारंभ किया गया जो वंचित बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। इस अवसर पर ट्राय टू फाइट फाउंडेशन के संस्थापक वैभव मिश्रा, सह-संस्थापक हिमांशु मिश्रा, रंजीत रंजन, प्रमुख संरक्षिका पुष्पा मिश्रा, तरुण मिश्रा, हिमांशी पाठक सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button