उत्तर प्रदेशचंदौली
Chandauli News: मुगलसराय पुलिस टीम ने किया सराहनीय कार्य , मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति खोज कर परिजन को किया सुपुर्द

चंदौली । पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार सिह एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर श्री अनिरूद्ध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय श्री विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा एक मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति गुड्डू मांझा पुत्र कारु मांझा नि. बसरी बोधगया बिहार ,824231 को थाना मुगलसराय चन्दौली पुलिस टीम द्वारा भटकते हुए देखकर थाना हाजा लाया गया खाना पीना खिलाकर तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनो का पता कर सुपुर्द किया गया।
सराहनीय कार्य करने व पता लगाने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह थाना मुगलसराय उ0नि0 नसीबुद्दीन हे0का0 राजेश कुमार पाण्डेय का0 अतुल कुमार यादव शामिल रहे ।



