उत्तर प्रदेशवाराणसी

पेपर लीक और छात्र प्रदर्शन पर बवाल: युवा कांग्रेस ने गंगा तट पर किया धर्मेंद्र प्रधान का पिंडदान

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव/संगठन प्रभारी अनुपम राय के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को भैसासुर घाट के गंगा तट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पिंडदान किया गया। इस अवसर पर अनुपम राय ने कहा कि जिस तरीके से जंतर मंतर पर हजारों छात्रों के ऊपर पुलिस ने बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया यह दुखद है। लोकतंत्र में अपनी बातें कहने का सबको अधिकार है और यह तानाशाह सरकार निरंतर इन लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने में लगा हुआ है। आज हम लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मां गंगा के घाट पर पिंडदान किया गया है। हमारी मांग है कि पेपर लीक मामले के सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए और तत्काल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी इस्तीफा दे।इस अवसर पर राकेश पांडे, धीरज सिंह, शिवम दुबे, दुर्गा साहनी, पांचू साहनी, आयुष सिंह आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button