भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस, श्रमिक हितों के लिए कार्य करने का लिया संकल्प

Shekhar pandey
वाराणसी। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वाँ स्थापना दिवस गुरूवार को भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, पिशाचमोचन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दूधनाथ, संभाग प्रमुख रामकृष्ण तथा शंकर दयाल श्रीवास्तव उपस्थिति रहे। शुभारंभ भारत माता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की 72 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संगठन द्वारा श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा श्रमिक हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।







