उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: लंका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को किया गिरफतार , कब्जे से चोरी का 15 मोटर साइकिल ,तमंचा कारतूस किया बरामद

वाराणसी । पुलिस आयुक्त के द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में लंका पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.04.2024 को अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को अवैध तमन्चे एवं कारतूस के साथ लौटूवीर पुलिया के पास बाबुराही से गिरफ्तार किया है । पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तगण के कब्जे से वाराणसी कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गयी कुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद किया है।

Advertisements

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक गिरोह है हम लोग वाराणसी शहर क्षेत्र में धूमफिर कर सुनसान एवं भीड़भाड़ वाले इलाके से मोटरसाइकिलों की चोरी करते हैं तथा अपने साथियों के सहयोग से चुराई गयी मोटरसाइकिलों को एक जगह एकत्रित करके मौका पाकर बिहार ले जाकर बेचते हैं। यही हम लोगों के जीविकोपार्जन एवं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति का जरिया है। बरामदशुदा तमन्चा व कारतूस के सम्बन्ध में बता रहे है कि साहब यह तमन्चा व कारतूस हमलोगों ने बिहार से खरीदा है तथा यह हमलोग अपने पास ही रखते हैं इसके डर से हमलोगों से कोई उलझता नहीं है और हमारा काम आसानी से हो जाता है। साहब कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में पड़कर हमलोगों ने चोरी करना शुरू कर दिया था हमोलगों को अपनी गलती का एहसास हो गया है, हमें माफ कर दीजिए आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-पता- संजय खरवार पुत्र स्व० सुभाष खरवार निवासी ग्राम बहुआरे थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर, उम्र-36 वर्ष ,कन्हैया सिंह पुत्र विपिन सिंह निवासी ग्राम सिहोरिया थाना चांद जिला मैमूर भभुआ बिहार उम्र 20 वर्ष। दीपक कुमार पुत्र अखिलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम सिहोरिया थाना चाँद जिला कैमूर भभुआ बिहार, उम्र-20 वर्ष शामिल है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, थाना लंका, कमिश्नरेट उ०नि० अजय कुमार, चौकी प्रभारी नगवाँ, उ०नि० शिवाकर मिश्र, चौकी प्रभारी बीएचयू उ०नि० विकास कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी संकटमोचन,
उ०नि० रोहित त्रिपाठी उ०नि० प्रशांत शिवहरे का० राकेश कुमार यादव का0 विजय भारत मौर्या,
का० कमलेश कुमार राजभर,
का0 ज्ञानेन्द्र कुमार चौधरी का0 अजय कुमार सिंह का0 विरेन्द्र यादव,का0 अमित शुक्ला
का0 कृष्ण कांत पाण्डेय का0 सूरज भारती का0 पवन यादव
का0 मनोज सिंह सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी-जोन, कमिश्नरेट ,गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साह वर्धन हेतु पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा 25,000/- रुपये का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button