उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : सैयदराजा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से चार गोवंश किया बरामद

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गोतस्करी व गोतस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर(IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार 07.अक्टूबर को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर बिहारी हाण्डी मटन के सामने से एक टाटा मैजिक वाहन संख्या UP 67 BT 3141 से कुल चार राशि गोवंश गाय की बरामदगी करते हुए एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र चन्द्रभान निवासी वीसूपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष के रुप मे हुई है।

पुलिस ने बरामदगी व गिरप्तारी के आधार पर धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि गोवंशो को चौबेपुर जनपद वाराणसी से लादकर चंदौली के रास्ते बिहार होते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। जहां गोवध के लिए गोवंशो को बेचकर काफी अच्छा पैसा कमाते है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा उ0नि0 विजय प्रताप सिंह हे0का0 दिनेश कुमार सिंह का0 गौरव राय का0 गूंजन तिवारी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button