चौक पुलिस की मुस्तैदी: सिंधिया घाट पर हंगामा कर रहे 6 नाविक चढ़े पुलिस के हत्थे , समय रहते टला विवाद
सिंधियाघाट पर नाव खड़ी करने व पर्यटको को बैठाने को लेकर वाद विवाद कर रहे छः अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में तथा चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा की टीम ने 28.मई को समय 18.30 बजे सिंधिया घाट से छः अभियुक्तों को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विक्की राजभर पुत्र बालाजी राजभर निवासी ए 60/30 अलीतवी फाटक तेलियानाला थाना आदमपुर वाराणसी उम्र लगभग 26 वर्ष धीरज पुत्र राजकुमार निषाद निवासी सरायमोहना थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष अमन पुत्र जयप्रकाश साहनी निवासी सरायमोहना थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ,चंदन निषाद पुत्र रज्जन निषाद निवासी सरायमोहना थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 41 वर्ष , करन साहनी पुत्र राजकुमार साहनी निवासी सरायमोहना थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ,पवन पुत्र गंगाराम निवासी सरायमोहना थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि गुरुवार 28.मई को उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी मय हमराह का० आशीष पाण्डे के साथ थाना स्थानीय से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र में मामूर होकर सिंधिया घाट पर मौजूद थे कि तभी सूचना मिली की सिंधियाघाट के नीचे कुछ व्यक्ति एक दूसरे से वाद विवाद कर रहे हैं। मौके पर जाकर उपनिरीक्षक द्वारा मय हमराह के पहुंच कर देखा गया तो तो कुछ नाव वाले एक दुसरे से नाव लगाने व पर्यटको को बैठाने को लेकर वाद विवाद कर रहे है समझाने का प्रयास किया गया लेकिन नही माने बार बार समझाने के बावजूद विक्की राजभर उपरोक्त व अन्य 05 उपरोक्त अपनी बेजा हरकतो से बाज नही आये और अधिक उत्तेजित होकर जोर जोर से शोर मचाना शुरु कर दिये और आमदा फौजदारी होने लगे चूंकि सिंधियाघाट मृतको के अंतिम संस्कार में आने वाले व्यक्तियो के स्नान हेतु बनाया गया है और वहा नाव लगाना व लगाकर पर्यटक बैठाना भी प्रतिबंधित है फिर भी ये नाव वाले जबरजस्ती नाव सिंधियाघाट पर नाव लगाते हैं एवं पर्यटक बैठाते है जिससे आये दिन सिंधियाघाट पर पर्यटको के साथ घटना दुर्घटना घटित होती रहती है। कोई अन्य विकल्प न देख शान्ति व्यवस्था बनाने हेतु विक्की यादव उपरोक्त व अन्य 5 अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यदि गिरफ्तारी नही की जाती तो अवश्य ही उपरोक्त नामित व्यक्तियो के द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करते हुए कोई संज्ञेय अपराध कारित कर दिया जाता। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी
का० आशीष पाण्डेय शामिल रहे ।



