उत्तर प्रदेशवाराणसी

जैतपुरा में 1 जून से गूंजेगा राम नाम, नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास, जैतपुरा द्वारा विश्व कल्याणार्थ एवं भारत में सुख समृद्धि एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित नौ दिवसीय मानस नवाह्न पारायण यज्ञ एवं श्री रामकथा संगीतमय, पातालपुरी पीठाधीश्वर, जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज के श्रीमुख से समस्त भक्तजन श्री रामकथा का श्रवण करेंगे, जिसका कि अधिमास के दौरान महत्व बढ़ जाता है। उक्त जानकारी शनिवार को पातालपुरी मठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान न्यास के पदाधिकारियों ने दी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु 1 जून, दिन सोमवार को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश शोभायात्रा जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी के प्रांगण से जैतपुरा, नागकुंआ, डिगिया प्लाट, राजापुरा होते हुए गोपाल बाग कॉलोनी से पुनः कथा स्थल पर जाकर संपन्न होगा। इसमें 101 सौभाग्यवती महिलाएं अपने सिर पर कलश नारियल लेकर चलेंगे तथा डमरू दल के भक्तगण तथा बच्चे, महिलाएं, पुरुष राम नाम का संकीर्तन एवं सनातन धर्म की जय, प्रभु श्री राम की जय, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए चलेंगे। कथा के मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल, धर्मपत्नी ममता जायसवाल के साथ पोथी लेकर चलेंगें, मानस मर्मज्ञ बालक देवाचार्य महाराज उपस्थित रहेंगे तथा सायंकाल 7:00 बजे कथा पंडाल में पूज्य संतों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कथा के दसवें दिन पंडाल मे विशाल भंडारे का आयोजन होगा। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से डॉ अजय जायसवाल, राजेश सेठ, रविशंकर सिंह, रवि प्रकाश जायसवाल, गिरीशचंद्र वर्मा, किशोर सेठ, वतन कुशवाहा, सुजीत जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button