Varanàsi : मौसम विभाग द्वारा सात ,आठ,और नौ जनवरी को सबसे ठंड दिन होने का अलर्ट जारी

वाराणसी । भारत मौसम विभाग की तरफ से शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। मौसम तेजी से सर्द हो रहा है। ठंड की वजह से मुश्किलें बढ़ेंगी, लेकिन 12 जनवरी को बारिश होने की संभावना बनी है। अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव और घना कोहरा छा सकता है। 10 जनवरी तक मौसम का मिजाज यही रहेगा। रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 और 12 जनवरी को बारिश की स्थिति बन रही है। विजिबिलिटी में कमी आ सकती है। मंगलवार को सर्द हवा करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली, इसके कारण लोग ठिठुर गए। सोमवार की तुलना में 2.2 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है। हवा का रुख भी उत्तर-पश्चिमी हो गया है, मौसम शुष्क रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। सात, आठ और नौ जनवरी को सबसे ठंड दिन होने का अलर्ट जारी हुआ है।