उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन द्वारा समस्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह का आयोजन

वाराणसी । भारतीय औद्योगिक व्यापार संगठन ट्रस्ट द्वारा रविवार को छित्तूपुर स्थित सीताराम भवन लॉन वाराणसी में समस्त मनोनीत पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया । इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी व्यापारी और सदस्यगण उपस्थित रहे । संगठन के सभी पदाधिकारी ने वाराणसी के जिला अध्यक्ष के रूप में दिपक बिंद को चुना गया । संगठन में उपस्थित सभी पदाधिकारी ने माला पहना कर व प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया । संगठन के सभी पदाधिकारी ने एक साथ भारतीय आयोग गठन की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया और व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर चर्चा किया गया । राष्ट्रीय संरक्षण प्यारेलाल सोनकर ने कहा कि व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर हम सरकार से भारतीय आयोग गठन की मांग करते हैं और ठेला पार्टी व्यवसाययों को वेंडर जोन की मांग करते हैं जिसे ठेला पटरी व्यवसाय वाले अपने परिवार की रोजी-रोटी सुचारू रूप से चला सके । राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र सोनकर ने भारतीय आयोग गठन की मांग करते हुए कहा व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न से व्यापारी समाज दुखी है संगठन में उपस्थित राष्ट्रीय संरक्षक प्यारेलाल सोनकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सोनकर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मीणा सोनकर, राष्ट्रीय संरक्षक कृष्णानंद पांडे, राष्ट्रीय महामंत्री व सलाहकार डॉक्टर अखिलेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रामबचन यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंशराज कुशवाहा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सोनकर , राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुन्ना लाल पटेल, राष्ट्रीय कानून सलाहकार जियालाल सोनकर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष ओझा, राष्ट्रीय मंत्री राजकुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहित मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह पटेल , प्रदेश महामंत्री बबलू सोनकर, प्रदेश मंत्री संतोष सोनकर ,जिला सदस्य डॉ अशोक कुमार, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष उमेश कुमार मौर्य , जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव उर्फ मनोज, जिला मंत्री राजेश गोस्वामी , डॉ सुरेंद्र कुमार, भोनू सोनकर आदि सदस्य गण उपस्थित रहे ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button